सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में होती है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च की खेती भूत झोलकिया मिर्च

 

INDIA में होती है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च की खेती

 मिर्च की खेती INDIA में बहुत जगह होती है, मगर बात कर रहे है दुनिया की तीखी और तेज मिर्च की करें | भारत में इस तीखी मिर्च की खेती असम,नागालेंड और मेघालय में होती है। इस मिर्च का नाम भूत झोलकिया है यह मिर्च इतनी तीखी होती है कि जीभ पर इसका स्वाद लगते ही व्यक्ति तीखे पन के कारन पागल सा हो जाता है और आंख में लगने से बहुत जलन होती है। आइये आपको बताते हैं भूत झोलकिया मिर्च के बारे में कई रोचक बातें।

इस मिर्च ने २००७ में गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉडर्स में भी दर्ज किया दुनिया की सब से तेज मिर्च होने का (भूत झोलकिया मिर्च)

ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य मिर्च की तुलना में भूत झोलकिया मिर्च में 200 गुना ज्यादा तीखापन होता है। भारत में भूत झोलकिया मिर्च की खेती असम, नागालैंड और मणिपुर में होती है।

                                         अब बात ये है की मिर्च का तीखापन कैसे मापते है |

 

मिर्च का तीखापन स्कोवाइल हीट यूनिट (SHU) से मापा जाता है। जिस मिर्च में SHU सबसे ज्यादा होता है, वो मिर्च उतनी ही अधिक तीखी होती है। सामान्य मिर्च का SHU 2500-5000 तक होता है, और भूत झोलकिया मिर्च में तीखापन 10,000,00 से 11,000,00 SHU हो सकती है। इस मिर्च को भूत मिर्चGHOST PEPPER,NAGA JOLOKIA AND RAJA MIRCHA के नाम से भी जाना जाता है।

80 से 90 दिन में तैयार हो जाती है भूत झोलकिया |

भूत झोलकिया मिर्च के पौधे की ऊंचाई 45 से 120 सेंटीमीटर तक होती है। 

इस पौधे में लगने वाले मिर्च की चौड़ाई  1.5 से 2 इंच होती है और लंबाई 3 इंच से भी ज्यादा हो सकती है। 

यह बुवाई के बाद मात्र 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है |

भूत झोलकिया को पूरी दुनिया में बहुत पसंद करते है | 

bhut jolokia india bhut jolokia in hindi

भूत झोलकिया मिर्च का इस्तेमाल खाने के लिए ही नहीं, बल्कि देश के सुरक्षा बल उपद्रवियों के खिलाफ भी इस्तेमाल करते हैं। यह आंसू गैस के गोले उपद्रवियों को अलग-थलग करने के काम आते हैं। बीएसएफ की इस यूनिट में इन गोलों में भूत झोलकिया मिर्च का इस्तेमाल किया गया। इन गोलों को उपद्रवियों के ऊपर दागने पर आंखों में तेज जलन होती है और दम घुटने लगता है। जबकि इससे कोई नुकसान नहीं होता है बस पुरे शरीर में जलन पैदा हो जाती है इस जलन के कारण उपद्रवियों कही छिपे नहीं रहा सकते | 

इस के आलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हॉट चिल्ली स्प्रे भी बनाया जाता है | महिलाएं आत्मरक्षा के हॉट चिल्ली स्प्रे उपयोग कर सकती हैं, हालांकि यह मिर्च स्प्रे घातक नहीं है। लेकिन आँखों में ऐसी जलन पैदा करता है इन्शान कुछ समझ नहीं पाता | 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या है बड़ी इलायची काली इलायची का इतिहास और औषधीय गुण Large Cardamom History and health benefits

बड़ी इलायची काली इलायची का इतिहास और औषधीय गुण  Large Cardamom History and health benefits बड़ी इलायची हिमालय से दक्षिणी चीन तक पहाड़ी क्षेत्र में खेती की जाने वाली मुख्य  फसल है। इसका मुख्य उत्पादन पूर्वी नेपाल, भारत और भूटान में होता हैं। बड़ी इलायची पुरे विश्व की 50 प्रतिशत से अधिक फसल का उत्तर पूर्व भारत,सिक्किम और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में होता है। मसाले के रूप में उपयोग किए जाने काली इलायची को भारत में बोलै जाता है | बड़ी इलाइची,काली इलाइची और डोडा इलाइची मोटे तौर पर एक इंच लंबी, गहरे भूरे से काले रंग की होती है और सख्त, सूखी, झुर्रीदार त्वचा वाली होती है। इलायची दुनिया का तीसरा सबसे महंगा मसाला है,जो केवल वेनिला और केसर द्वारा प्रति वजन की कीमत से अधिक है। बाजारों में केवल दो ग्रेड ज्यादा मिलती है छोटा दाना और बड़ा दाना |  स्वाद केसा होता है बड़ी इलायची का  काली इलायची को आग के ऊपर सुखाया जाता है इसी कारन से अलग धुएँ के रंग की सुगंध और स्वाद होता है। छिलका भी अत्यधिक सुगंधित होता है लेकिन हरी इलायची जितना नहीं होता । व्यंजनों में, काली इलायची का उपयो...

मसालों की रानी बड़ी इलायची काली इलायची Queen of Spices Big Cardamom Black Cardamom

 मसालों की रानी बड़ी इलायची काली इलायची   Queen of Spices Big Cardamom Black Cardamom इलायची तो हमेशा मसालों की रानी रही है और रहेगी। हमारे भारत में इसे "इलायची" के नाम से जाना जाता है। इलायची स्वाद, इलाज और सुगंध के माध्यम से मुख्य उद्देश्यों में काम ली जाती है यानी भोजन, पेय, दवाएं और इत्र में । यह व्यापक रूप से एक हर्बल मसाले के रूप में उपयोग की जाती है और सुगंध और स्वाद प्रदान करने के लिए विभिन्न मीठे व्यंजनों में जोड़ा जाता है। आयुर्वेद में इसे बहुत ही उपयोगी और असरदार औषधि के रूप में भी माना गया है। इलायची के फायदे :- इलायची विभिन्न रोगों को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह मुख्य रूप से पाचन तंत्र में सुधार करती है। यह सूजन और अपच से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद होती है। इलायची पेट के संक्रमण को रोकने के साथ-साथ भूख और चयापचय में सुधार के लिए भी फायदेमंद होती है। मूल रूप से इलायची में वार्मिंग प्रभाव होता है, जो शरीर को गर्म रख सकती है, जैसे खांसी को खत्म करने में मदद करता है। एक कप गर्म इलायची की चाय बहुत ठंड में होने वाले सिरदर्द से राहत देती है। सामान...

सुगंधित जैविक गरम मसाला बनाने की विधि How to make Aromatic Organic Garam Masala

सुगंधित जैविक गरम मसाला बनाने की विधि How to make Aromatic Organic Garam Masala गरम मसाला कई मसालों का एक एक मिश्रण है। यह भारतीय करी में उपयोग किए जाने वाले पिसे हुए मसालों का मिश्रण है, आमतौर पर दालचीनी, भुना जीरा, लौंग, जायफल और कभी-कभी सूखे लाल मिर्च को मिलाकर। क्योकि रेडीमेड गरम मसाला अपनी महक को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख सकता, इसलिए लोग आमतौर पर इसे खुद बनाते हैं। किसी भी भारतीय व्यंजन को बनाने से पहले ताजा गरम मसाला तैयार करने की यह विधि है। आवश्यक प्राकृतिक सामग्री: · 1 चम्मच साबुत जैविक लौंग · 3 - 4 जैविक तेज पत्ते · २ जैविक हरी इलायची की फली · 4 जैविक काली इलायची की फली · १२ जैविक काली मिर्च · १/२ ताजा कसा हुआ जैविक जायफल · 6-7 सेमी जैविक बबूल की छाल; एक वुडी, कड़वा स्वाद के लिए। ये सुपरमार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन यदि आप उन्हें नहीं प्राप्त कर सकते हैं, तो जैविक दालचीनी की छड़ें का उपयोग करें। वे एक मीठा स्वाद देंगे, लेकिन बबूल की छाल से रूप में ज्यादा स्वाद नहीं देंगे। 1. एक चम्मच या चम्मच के पिछले भाग की सहायता से 4 काली और 2 हरी इलायची की फली अलग होने तक क्र...